’इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5′ के मंच पर फिल्म ‘माँ बहन’ की स्टारकास्ट ने की शिरकत।
तृप्ति डिमरी ने माधुरी दीक्षित को बताया ‘कलात्मक उत्कृष्टता का ब्लूप्रिंट’।
मुंबई । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव का मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ (India’s Best Dancer Season 5) इस वीकेंड दर्शकों को यादों की सुनहरी गलियों में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘इंडिया वाला डांस’ का जश्न मनाने वाले इस शो के अपकमिंग एपिसोड में अपकमिंग फिल्म ‘माँ बहन’ की स्टारकास्ट– माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धर्ना दुर्गा एक साथ मंच साझा करती नजर आएंगी।
इस दौरान ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड की एवरग्रीन आइकन माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सेट पर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।
”माधुरी मैम सिनेमा का वो स्वर्णिम मानक हैं, जिससे हम सीखते हैं”
तृप्ति डिमरी ने कहा, “आज ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के सेट पर जितने भी लोग मौजूद हैं, वे सभी विजनरी हैं। उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में योगदान दिया है, बल्कि इसके सुनहरे मानकों को परिभाषित किया है।
तृप्ति ने आगे जोड़ा कि’नेवर मीट योर आइडल’ वाली बात माधुरी मैम ने गलत साबित कर दी!
माधुरी दीक्षित के स्वभाव की तारीफ करते हुए तृप्ति ने खुलकर अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा:
”मैडम के साथ काम करके बहुत मजा आया। वह कितनी बड़ी कलाकार हैं, यह तो सब जानते हैं, लेकिन वह कितनी बेहतरीन इंसान हैं, यह उनके साथ काम करके पता चला। लोग अक्सर कहते हैं ना– ‘नेवर मीट योर आइडल, दिल टूट जाता है।’ लेकिन मैं बहुत आभारी हूँ कि मैं उनसे मिली और मुझे उनके साथ एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों में काम करने का मौका मिला।”
तृप्ति ने कहा कि अगर वह भविष्य में कभी बड़ी अभिनेत्री बनती हैं, तो वह माधुरी जैसी विनम्रता, दयालुता और दूसरों की खुशी में खुश होने वाले गुण अपने भीतर चाहती हैं।
जब तृप्ति की मदद के लिए ‘ऑफ डे’ पर भी फिल्म सिटी पहुँचीं माधुरी
शूटिंग के दिनों का एक यादगार और अनसुना किस्सा शेयर करते हुए तृप्ति डिमरी ने बताया कि माधुरी दीक्षित अपने सह-कलाकारों के लिए किस हद तक समर्पित हैं।
तृप्ति ने बताया, “एक दिन मेरा एक फोन कॉल वाला सीन शूट हो रहा था। डायरेक्टर सर ने माधुरी मैम से रिक्वेस्ट की कि क्या वह तृप्ति को ‘क्यूज़’ (Cues) देने के लिए आ सकती हैं? उस दिन मैम का ऑफ डे (छुट्टी) था। हम फिल्म सिटी में थे, जहाँ आने-जाने में दो घंटे लगते हैं। लेकिन मैम सिर्फ मुझे क्यूज़ देने के लिए शूट पर आईं। मैं दंग रह गई।
कब और कहाँ देखें यह स्पेशल एपिसोड?
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के बीच की इस खूबसूरत बॉन्डिंग, अनसुने किस्सों और बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए तैयार हो जाइए। ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ का यह खास एपिसोड देखना न भूलें, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव (Sony LIV) पर।












