Advertisement
Home Medical News लोहिया संस्थान: लापरवाही मिल रही नर्सिंग भर्ती परीक्षा में, जांच शुरू

लोहिया संस्थान: लापरवाही मिल रही नर्सिंग भर्ती परीक्षा में, जांच शुरू

0
862

 

 

 

 

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की नर्सिंग पदों पर भर्ती परीक्षा में एजेंसी ने लापरवाही बरती गयी। आरोप हैं कि बायोमेट्रिक उपस्थित व अभ्यर्थियों की जांच-पड़ताल में लापरवाही बरती गयी। ऐप से सिर्फ अभ्यर्थियों की फोटो ली गयी, ऐसी ही कुछ अन्य शिकायतें लोहिया संस्थान प्रशासन को ईमेल से मिली हैं। संस्थान की हाईपावर कमेटी ने गहन जांच कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार या मंगलवार को कमेटी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

 

 

 

 

लोहिया संस्थान की नर्सिंग पदों की भर्ती परीक्षा गुजरात की एजेंसी एडुटेस्ट को कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। एजेंसी ने देश में लगभग 92 सेंटर में परीक्षा आयोजित करायी थी। लगभग 27 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें सात केंद्रों में परीक्षा के दौरान काफी गंभीर गड़बड़ियां मिली। अभ्यर्थियों के आरोप प्रत्यारोप के बाद व बवाल के बाद संस्थान प्रशासन ने इन सेंटरों की दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी। अब इन परीक्षा सेटरों पर 3680 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा देनी होगी।
मिली शिकायतों के बाद लोहिया संस्थान प्रशासन ने मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन भटनागर की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी गठित की। कमेटी ने जांच शुरू कर दिया है। परीक्षा की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए संस्थान प्रशासन ने 62 पर्यवेक्षक तैनात किए थे। यह पर्यवेक्षक संस्थान के वरिष्ठ डॉक्टर में आते हैं। इनकी रिपोर्ट को भी कमेटी आधार बनाएगी। पर्यवेक्षकों ने मोबाइल कैमरे में वीडियो, फोटो में भी सेंटरों की बदहाली खींच लिया था। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से पचास से ज्यादा शिकायते आयी है। शिकायतों के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज भी मंगाये गये हैं। इससे सेंटरों की अव्यवस्था व गड़बड़ियों की पोल पट्टी सामने आयेगी। आरोप हैं कि कई सेंटरों में मोबाइल फोन ले जाने की भी शिकायतें मिली हैं। इनके वीडियो व फोटो पर वायरल हुए हैं। इन आरोपों की भी कमेटी गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

 

नर्सिंग भर्ती परीक्षा में बरती गयी लापरवाही को देखते हुए लोहिया संस्थान प्रशासन से गुजरात की एजेंसी एडुटेस्ट से नोटिस जारी कर जबाव मांगा है, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी एजेंसी ने संस्थान की नोटिस के सभी सवालों का जवाब नही दिया है। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सात केंद्रों की परीक्षा निरस्त की गई है।

 

Previous articleतकनीक के साथ तेजी से कदमताल करती मेडिकल इंड्रस्‍ट्री
Next articleप्रदेश में होने वाला हर निवेश होगा सुरक्षित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here