Advertisement
Home Medical News केजीएमयू की महिला डाक्टर इस बीमारी की चपेट में

केजीएमयू की महिला डाक्टर इस बीमारी की चपेट में

0
887
Photo Source: Daily Express

लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के महिला डाक्टर सहित छह लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कम्प मच गया। राजधानी में अब तक 37 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पाजिटिव मरीज पाये जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को दवा दे ने के साथ ही परिजनों को जागरु क करने के साथ ही टेमी फ्लू दवा भी दे दिया है।

केजीएमयू के क्वीनमेरी अस्पताल के हास्टल में रहने वाली महिला डाक्टर को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने खुद बुखार की दवा ली। आराम न मिलने पर खुद ए एच वन एनवन की जांच करायी। जहां पर पाजिटिव आने पर टेमी फ्लू की दवा का सेवन कर रही है। इसके अलावा एसजीपीजीआई परिसर में रहने वाली 26 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया है। इस महिला को बुखार आने के बाद कमजोरी आैर कंपकपा रही थी। जांच के बाद दवा दे दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में हालत सामान्य है।

  • कैम्पस में रहने वाले 18 वर्षीय किशोर को भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया है।
  • इनके बड़े भाई को भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव आ चुका है आैर उनका इलाज चल रहा है।
  • कानपुर रोड निवासी 39 वर्षीय महिला को बुखार जुकाम की शिकायत बनी हुई थी।
  • इनके पिता को भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव आ चुका है। उ
  • नके इलाज के साथ अब इनका भी इलाज शुरू किया जा चुका है।
  • वही हरदोई रोड निवासी 44 वर्षीय को भी बुखार आ रहा था, इनके परिजनों ने भी जांच करायी तो स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया।
  • इनके पुत्र को स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया है। दोनों को दवा दे देने के बाद हालत सामान्य बनी हुई है।

सीएमओ डा. जीएस बाजपेई के अनुसार सभी मरीजों को टेमी फ्लू दवा दे दी गयी है आैर परिजनों को जागरूक कर दिया गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleराजू श्रीवास्तव शाइन केमफ्लो के ब्रांड अम्बेस्डर
Next articleइंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय की ओटी में लगी आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here