Advertisement
Home Medical News Kgmu: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने ठप की ओपीडी, मरीज रहे हलकान

Kgmu: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने ठप की ओपीडी, मरीज रहे हलकान

0
695

 

 

 

 

लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने मांगे ना पूरी होने पर मंगलवार को ओपीडी सेवाएं ठप कर धरना प्रदर्शन किया। आज कर्मचारी परिषद के बैनर तले केजीएमयू के सैंकड़ों कर्मचारियों ने सुबह कामकाज बंद कर दिया है।

 

 

 

 

आठ बजे से शुरू हुई ओपीडी में एक भी पर्चा कर्मचारियों ने नहीं बनने दिया है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीज इलाज के लिए ओपीडी में भटकते रहे।
उधर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। उनका दावा है कि जल्दी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

केजीएमयू के कर्मचारी कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर शासन से अपील कर रहे थे कि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए, इसको लेकर कई बार आंदोलन भी हुआ। लेकिन मांगे पूरी ना होने पर आज कर्मचारियों ने पूरी तरीके से काम बंद कर दिया।

 

 

 

 

 

 

ओपीडी में इलाज ठप होने से केजीएमयू परिसर में हजारों मरीज इलाज के लिए दरबदर भटक रहे। ओपीडी हॉल में करीब 400 कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लगातार नारेबाजी कर रहे। कर्मचारियों की मांग है कि कैडर पूनर्गठन और पीजीआई के सामान वेतनमान नहीं मिलेगा,तब तक आन्दोलन खत्म नहीं होगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleहोटल अग्निकांड के बाद अब परखे जाएगें निजी अस्पतालों के मानक
Next articleKgmu: हताश है उपेक्षा से डॉक्टर, कार्य बहिष्कार को होंगे मजबूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here