Advertisement
Home Medical News होटल अग्निकांड के बाद अब परखे जाएगें निजी अस्पतालों के मानक

होटल अग्निकांड के बाद अब परखे जाएगें निजी अस्पतालों के मानक

0
701

 

 

 

 

 

लखनऊ। होटल लेवाना में अग्निकांड की घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग राजधानी के निजी अस्पतालों के मानकों को जांचा जाएगा। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर एनओसी के साथ अन्य मानकों को जांचा जाएगा।

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। इसमें आग से बचाव के इंतजामों पर रिपोर्ट तलब की है। फायर विभाग की एनओसी भी मांगी है। राजधानी में छोटे बड़े लगभग 1189 निजी अस्पताल सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत हैं।

 

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी अस्पतालों को तत्काल नोटिस भेज दी गई है। निजी अस्पतालों से फायर विभाग की एनओसी मांगी गयी है। उसकी पूरी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अस्पताल में बाहर आने के रास्ते, आग से बचाव के उपाए की जानकारी आदि भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ कर इलाज करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्यवाही करेगा। मानक के खिलाफ जो भी अस्पताल मिलेंगे, सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleगणपति महोत्सव में सम्मानित हुए शिक्षक
Next articleKgmu: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने ठप की ओपीडी, मरीज रहे हलकान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here