केजीएमयू ब्लड बैंक सोशल मीडिया पर

0
827
Photo Source: Storypick

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का ब्लड बैंक अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेगा। इसके बाद वह आम लोगों तक सीधे पहुंच कर ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता बढायेगा। केजीएमयू द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक आलोक कुमार संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना करेंगे।

ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की प्रमुख व ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए फेस बुक व ट्विटर का सहारा लिया जाएगा। इस पर लोगों को जोड़ कर ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक किया जा सकेगा आैर डोनेशन कैम्प की जानकारी भी दी जा सकेगी। इसके अलावा अगर लोग ब्लड डोनेशन के बारे में अगर कुछ पूछना या जानकारी लेना चाहता है। ट्विटर व फेसबुक के माध्यम से आसानी से जानकारी हासिल कर सकेगा आैर अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त कर सकेगा।

उन्होंने बताया कि एफबी व ट्विटर पर ब्लड डोनेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्व ब्लड डोनेशन दिवस 14 जून को मनाया जाता है लेकिन एक दिन पहले जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया जाएगा। रैली शताब्दी फेज दो से शुरु होकर शहीद स्मारक तक जाएंगी। रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व निदेशक एन एच एम आलोक कुमार के अलावा केजीएमयू कु लपति प्रो. एमएल बी भट्ट भी मौजूद रहेंगे।

Previous articleलोहिया अस्पताल में मरीज बेहोश
Next articleफिर पुलिस की मदद मांगी लोहिया संस्थान ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here