Advertisement
Home Medical News इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्य केन्द्रों पर उच्चस्तरीय होगी चिकित्सा

इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्य केन्द्रों पर उच्चस्तरीय होगी चिकित्सा

0
1038

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कलाम सेंटर मे नर्सिग के प्रशिक्षण का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कुलपति प्रो .मदनलाल एमएलबी ने कि या। उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के तहत इग्नू के सहयोग से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा विश्वविद्यालय के अंतर्गत किया जा रहा है। आयुष्मान योजना अपने तरह की विश्व की सबसे बड़ी योजना है। भारत की 3 से 6 प्रतिशत आबादी प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर खर्च की वजह से गरीबी रेखा के निचे चली जाती है। आयुष्मान योजना के तहत देश के 12 करोड़ परिवारों को प्रत्येक वर्ष पॉच लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जा रहा।

कार्यक्रम में एनएचएम मिशन निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्थ सब सेंटरो को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया जाना है। अभी तक सब सेंटरो पर मदर एवं चाइल्ड हेल्थ से जुड़ी सुविधाएं ही उपलब्ध रहती थी, किंतु अब इन सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील हो जाने पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों की स्क्रीनिंग भी अब इन्हीं सेंटरां पर हो जाया करेगी तथा इन सेंटरो का संचालन शुरू हो जाने पर सी.एच.सी.,पी.एच.सी. पर पड़ने वाले कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा। इससे लोगो का धन और समय भी बच सकेगा। वर्तमान समय में संचारी बीमारियों के अपेक्षा गैर संचारी बीमारियां ज्यादा तेजी से बढ़ रही है जैसे उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के मरीज आज हर घर में देखने को मिल जाते है।

प्लानिंग एंड नर्सिंग जनरल मैनेजर ने डॉ. मधु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में संचालित 7000 सब सेंटरो में से वर्ष 2018-19 में 2000 सेंटरों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में तब्दील करने का लक्ष्य हैं, जहां पर 2000 जीएनएम,बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को कम्यूनिटी हेल्थ में प्रशिक्षित कर इन सेंटरो पर तैनात किया जायेगा। कार्यक्रम में नर्सिंग संकाय डीन प्रो. मधुमति गोयल द्वारा बतया गया की कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के ब्रिज कोर्ष में 51 विद्यार्थियां द्वारा प्रवेश लिया गया है। आज का प्रोग्राम इन विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के साथ ही साथ प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी है।

कार्यक्रम में कुलसचिव राजेश रॉय, मो. जमा, वित्तअधिकारी,सीएमएस प्रो. एस.एन. शंखवार, प्रो. आर.के. गर्ग, अधिष्ठाता पैरामेडिकल संकाय, प्रो.जी.पी. सिंह, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, प्रो. विनोद जैन. अधिष्ठाता, पैरामेडिकल संकाय सहित विभिन्न संकायो के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमिजिल्स रूबेला का मुफ्त टीकाकरण जल्द
Next articleबाजार से चादर लाकर बिछाते है यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here