Advertisement
Home Health Care इन्फेक्शन से मुकाबला करने वाली अंडरवियर !

इन्फेक्शन से मुकाबला करने वाली अंडरवियर !

0
1119
Photo Source: http://pad2.whstatic.com/

दिल्ली की एक गारमेंट कम्पनी नीम और तुलसी से उपचारित अंडरवियर बाजार में लाने पर विचार कर रही है। यह एलर्जी और इन्फेक्शन से मुकाबला करने में मदद करेगी। इस अंडरवियर के निर्माण में आॅर्गेनिक सूती धागों का इस्तेमाल किया गया है, जो प्रोसेसिंग के दौरान नीम से उपचारित किए जाते हैं। इसमें ऐसी हर्बल डाई का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें औषधीय गुण मौजूद हैं। साथ ही कलर थेरेपी को भी ध्यान में रखकर विभिन्न रंगों के हीलिंग प्रभाव वाले अंडरवियर बनाए गए हैं।

अंडरवियर की कीमत तकरीबन 500 रु. के आसपास होगी –

कम्पनी ने अपना उत्पाद दिल्ली स्थित आईआईटी के टेक्सटाइल टेक्रोलाॅजी डिपार्टमेंट में टेस्ट भी कराया है; ताकि पता चल सके कि उत्पाद भारतीय वातावरण के अनुकूल है या नहीं। अल्टरनेटिव थेरेपी के कई गुणों से भरपूर ऐसी एक अंडरवियर की कीमत तकरीबन 500 रु. के आसपास होगी। अगले कुछ महीनों  में इस के बाजार में आ जाने की उम्मीद है।

Previous articleकेजीएमयू में बंद गेट फांदने में कई तीमारदार चोटिल
Next articleसुपर फ़ूड जो कर सकता है कायाकल्प !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here