संदीप बडोला की अध्यक्ष पद पर हैट्रिक ,उपेंद्र प्रताप सिंह नौंवी बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष

0
668

 

 

 

 

लखनऊ । डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार संदीप बडोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नौंवी बार उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर पांचवीं बार राजेन्द्र पटेल, महामंत्री पद पर उमेश मिश्रा, संगठन मंत्री पद पर आर एस राना, संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र कटारा, कोषाध्यक्ष पद पर अजय पांडेय, संप्रेक्षक पद पर जितेंद्र सिंह निर्वाचित हुए । निर्वाचन मुख्य चुनाव अधिकारी मनमोहन मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश विशाल और जय प्रकाश पाठक की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।
निर्वाचित पदाधिकारियों को फीपो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के सचान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
प्रदेश भर से आये 4009 फार्मेसिस्टों द्वारा रमाबाई अम्बेडकर मैदान के डोरमेट्री में मतदान किया गया । देर रात 2 बजे परिणाम घोषित हुआ।
अधिवेशन के पहले दिन बलरामपुर चिकित्सालय के संघ भवन में प्रदेश के फार्मेसिस्टों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि फार्मेसिस्ट संवर्ग की अनेक जायज मांगे लंबित बनी हुई हैं, शासन द्वारा मांगों के निस्तारण के लिए कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की जा रही है, जिससे फार्मेसिस्ट दुःखी और रोष में है । जल्द ही प्रदेश के फार्मेसिस्ट अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे ।
सम्मेलन को पूर्व महामंत्री एवं फीपो के अध्यक्ष के के सचान, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव सहित प्रांतीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Previous articleलालकुंआ में एक और Zika वायरस की पुष्टि
Next articleसंडे को लगे मधुमेह रोगियों को कोविड-19 टीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here