हरितालिका तीज : लखनऊ में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, नारी शक्ति का हुआ सम्मान

0
28

​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में ‘हरितालिका तीज महोत्सव-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन डॉ. सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और नारी शक्ति को समर्पित इस समारोह में लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
​अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विख्यात लोक गायिका डॉ. मालविका हरिओम, लोक गायिका संजू सिंह, लोक नृत्य कलाकार व समाजसेविका पूजा दिगंबर तथा वीणा सुधाकर महाविद्यालय की प्रबंधक नीलम ओझा उपस्थित रहीं।

​200 से अधिक महिलाओं की रही उत्साहजनक सहभागिता
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक महिला शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं द्वारा प्रस्तुत लोकगीत और लोकनृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

​लोक परंपराओं को संजोने का प्रभावी माध्यम: डॉ. सुलोचना मौर्य
समारोह की संयोजिका डॉ. सुलोचना मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि हरितालिका तीज महज एक धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, नारी सम्मान, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी लोक परंपराएं जीवंत रहती हैं और नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं, जिससे समाज में आपसी प्रेम और समरसता को बढ़ावा मिलता है।

Previous articleएक परिवार की गलती की कीमत चुकाता था पूरा यूपी: सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here