Advertisement
Home Medical News PGI के टेली आईसीयू से जुड़ेंगे 100 ICU बेड

PGI के टेली आईसीयू से जुड़ेंगे 100 ICU बेड

0
515

–

 

पीजीआई और पावर ग्रिड कारपोरेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

 

 

 

 

लखनऊ। पीजीआई के टेली आईसीयू से प्रदेश के छह मेडिकल कालेज जुड़ेंगे। संस्थान के आईसीयू विशेषज्ञ टेली मेडिसिन की मदद से इन मेडिकल कॉलेजों के आईसीयू में भर्ती मरीजों के उपचार में मदद करेंगे। बुधवार को पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन और पावर-ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक आर नागपाल ने समझौता पर हस्ताक्षर किए। जून तक यह मेडिकल कॉलेज जुड़ जाएंगे। इसके सफल होने के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों के मेडिकल कॉलेज जुड़ेंगे।

 

 

 

पावर ग्रिड कारपोरेशन देगा 11.71 करोड़
पीजीआई के निदेशक डॉ. राधाकृष्ण धीमन का कहना है कि टेली आईसीयू सुविधा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत संचालित की जाएगी। पीजीआई के टेली-आईसीयू को कमांड सेंटर बनाया गया है। इसके लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन पीजीआई को 11.71 करोड करोड़ रुपये देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पावर ग्रिड कारपोरेशन ने पीजीआई के साथ अनुबंध किया था। टेली-आईसीयू-नेटवर्क को जल्द शुरू करने में क्लाउड फिजिशियन बैंगलोर मदद करेगा। इस मौके पर टेली आईसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी इंजी.एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसीएम योगी से फिल्म एक्टर अक्षय की अपील, जरूर देखिए यह फिल्म
Next articleकड़ाके की ठंड में नवजात को इस ख़तरनाक बीमारी से बचाने के लिए रखें खास ख्याल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here