Advertisement
Home Uncategorized कड़े मुकाबले में डा. विनीता IMA 23-24 नवनिर्वाचित अध्यक्ष चयनित

कड़े मुकाबले में डा. विनीता IMA 23-24 नवनिर्वाचित अध्यक्ष चयनित

0
576

 

 

 

 

लखनऊ । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन डाक्टर चुनाव मैदान में थे, जिसमें निर्वाचित अध्यक्ष डॉ.विनीता मित्तल को चुना गया है। डॉ.विनीता मित्तल को साल 2023-24 के लिए चुना गया है।

 

इसके अलावा 15 चिकित्सक कार्यकारिणी सदस्य चुने गये है। कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में 20 दावेदार थे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ.अजय कुमार वर्मा,डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी और डॉ.एम.अलीम सिद्दीकी निर्विरोध चुन लिये गये।

 

 

 

 

 

रविवार को रिवर बैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन में दोपहर दो बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में डाक्टरों ने बढ़चढ कर भाग लिया।

 

 

चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार डॉ.मनोज कुमार अस्थाना,डॉ.आरबी सिंह और डॉ.विनीता मित्तल रही। तीनों दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई थी, लेकिन शाम सात बजे शुरू हुई मतों की गिनती के बाद तस्वीर साफ हुई और अध्यक्ष पद पर डॉ.विनीता मित्तल चयनित हुई। वोटों की गिनती के बाद साल 2023-24 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई।

 

 

 

 

 

 

चुनाव अधिकारी डॉ.जेडी रावत रहे। डॉ.अमित अग्रवाल,डॉ.अनंत शील चौधरी,डॉ.अनीता सिंह,डॉ.अर्चिका गुप्ता,डॉ.आशुतोष कुमार शर्मा,डॉ.दर्शन बजाज,डॉ.मोना,डॉ.आरबी सिंह,डॉ.राकेश कुमार दीक्षित,डॉ.रितु सक्सेना,डॉ.साश्वत सक्सेना,डॉ.संजय श्रीवास्तव,डॉ.श्वेता श्रीवास्तव,डॉ.सुमित रूंगटा,डॉ.सुमित सेठ को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleराजधानी में म्यूजिक कंसर्ट के नाम पर लाखों की ठगी,मालिक फरार
Next articleKgmu के वरिष्ठ डा. कौसर उस्मान को FRCP फेलोशिप अवार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here