डेंगू के मरीज की मौत !

0
630

लखनऊ। बरसात के बाद मच्छर जनित रोग बढ़ने लगे है। शहर में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरीज की मौत का कारणों की जांच की जांच की जा रही है। इसके अलावा डेंगू मरीजों की पुष्टि के बाद अन्य लोगों की ब्लड स्लाइड बनवायी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक राजाजीपुरम रहने वाले गंगा दयाल त्रिपाठी (82) की कई दिनों से तबियत खराब थी।

परिवारीजनों ने केजीएमयू में ब्लड की जांच करयी थी तो डेंगू पाजिटिव आया था। मरीज का इलाज घर पर चल रहा था। आज अचानक इस बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में हड़कंप मच गया। परिजनों से लेकर अन्य लोगों में यह चर्चा है मरीज की मौत का कारण डेंगू हैं, ,लेकिन एसीएमओ डॉ केपी त्रिपाठी ने कयास को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मरीज पिछले कई महीनों से अन्य कई बीमारियों से पीड़ित था, इस डेथ ऑडिट किया जाएगा, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

जानकारों के मुताबिक अब तक राजधानी में 57 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हुसैनाबाद निवासी संतोष त्रिपाठी को बलरामपुर अस्पताल के पैथोलजी लैब में डेंगू पाजिटिव आया है। परिवारीजनों के मुताबिक मरीज को कई दिनों से बुखार आ रहा है। बलरामपुर अस्पताल में इलाज करवाना तो जांच रिपोर्ट में डेंगू पाजिटिव आया है। हालांकि मरीज का इलाज घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के अलावा अन्य परिजनों की जांच के लिए ब्लड के नमूने लिए गये है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article पीजीआई : बिजली नही, एसी फेल, दो दर्जन से ज्यादा सर्जरी टली
Next articleलोहिया निदेशक डा. मालवीय अगले आदेश तक बने रहेंगे निदेशक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here