कोरोना संक्रमण से 3 डेथ

0
659

लखनऊ। राजधानी में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गयी। इनमें दो मरीज गैर जनपद निवासी है। इनमें गोरखपुर से आये मरीज की किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मौत हुई है। वही दूसरे की चंदन हास्पिटल में मौत हुई है, जबकि रहीमाबाद निवासी मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है, जो कि दिल्ली से दो दिन पहले लौटा था।

बताते चले कि रहीमाबाद के गांव तरौना निवासी राजेद्र (46) 15 जून को दिल्ली से लौटा था। गांव आने के बाद युवक की दो दिन बाद मौत हो गयी थी, लोगों की जानकारी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लिया था आज उसकी रिपोर्ट करोना पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग आज गांव पहुंची और परिवार सहित दाह संस्कार में शामिल 40 से अधिक लोगों के सैम्पल लिया। इसके अलावा मृतक के घर को सेनेटाइज किया गया। वहीं गांव वालांे ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे इलाके को सेनेटाइजर कराये जाने के साथ साथ गली को सील कराये जाने की मांग की है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चौकी रहीमाबाद के गांव तरौना निवासी राजेन्द्र 46 साल नोयडा में कपड़ो में प्रेस का काम करते था। परिवार के लोगों का कहना है कि जब वह लौटा तो वह बुखार से पीड़ित था जिसका इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा था।

17 जून को इलाज के दौरान राजेन्द्र की मौत हो गयी, जिसकी जानकारी स्वास्थय केन्द्र पर दी गयी मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य बिभाग ने मृतक का सैम्पल लिया था। उधर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गोरखपुर निवासी 64 वर्षीय मरीज को बीतीरात दो बजे भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती की गयी। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि मरीज को डायबिटीज बीमारी थी। शुगर बढ़ी होने के कारण वह कोमा में चला गया था। उन्होंने बताया कि मरीज को थायराइड बीमारी के अलावा दिमागी दौरे की भी समस्या बनी हुई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी मरीज को बचाया नही जा सका।

वही दिल्ली से चंदन हॉस्पिटल में इलाज कराने की आये एक मरीज की इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई। जांच कराने में वह कोरोना से संक्रमित था। इस घटना के बाद एक बार फिर चंदन हॉस्पिटल में हड़कंप मचा हुआ है। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से फोन पर बताया गया कि चंदन हॉस्पिटल के इमेरजेंसी वार्ड में दिल्ली से आये एक मरीज को भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। मरीज सुबह को लगभग सुबह 7 बजे भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हार्ड अटैक के कारण उसकी मौत होना बताया जा रहा है।

Previous articleसीएम राहत कोष में 22 लाख केमिस्ट एसोसिएशन ने दिये
Next articleपत्नी को किडनी दान देकर पति ने बचायी जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here