कोरोना का संक्रमण का प्रकोप, 6 नये क्षेत्रों में फैला, 23 नये पाजिटिव

0
701

लखनऊ । राजधानी में शुक्रवार को 23 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें पांच महिला आैर 18 पुरुष शामिल हैं। कोरोनो का संक्रमण राजधानी छह नए इलाकों में मिला है। इनमें कमता, अवध विहार, विराटखंड, विवेकखंड, विधायकपुरम आैर मीना मार्केट शामिल है। इसके अलावा केजीएमयू में इलाज के दौरान एक रेजीडेंट डाक्टर भी संक्रमित हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग को ठाकुरगंज, रेलवे कॉलोनी, विकासखण्ड, पार्क रोड, विवेकखण्ड, रहीमाबाद, विधायकपुरम, पीएसी, इन्दिरानगर, मीना मार्केट, तेलीबाग आैर शाहमीना रोड में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जबकि नये इलाकों में संक्रमण चिनहट स्थित कमता में एक साथ तीन लोग संक्रमित मिले है। अवध विहार में दो, गोमतीनगर विराटखंड में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इन नए इलाकों में वायरस ने दस्तक दी है।

मौलवीगंज व आलमबाग में दो-दो मरीज संक्रमित मिले। एसीएमओ डा. केपी त्रिपाठी ने बताया कि 30 जून के बाद पुलिसकर्मियों की जांच करायी जा सकती है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के बात की जाएगी। इसके अलावा चैपटिया, अमन अपार्टमेन्ट, रूस्तम नगर, बेगमबाडी, कटरा मो. अली, तोप दरवाजा में संक्रमण से मुक्ति के लिए अभियान चलाया गया।

Previous articleप्रो. एचएस पाहवा बने सीएसएमएमयू वेलफेयर सोसायटी के सचिव
Next articleकेजीएमयू रेजी. डाक्टर भी कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here