Advertisement
Home Medical News कोरोना के बारे में देश में सबसे अधिक गलत जानकारियां दी गयी...

कोरोना के बारे में देश में सबसे अधिक गलत जानकारियां दी गयी : अध्ययन

0
852

 

 

 

 

 

न्यूज। देश में हाई इंटरनेट पहुंच दर, सोशल मीडिया के बढते इस्तेमाल आैर उपयोगकर्ताओं में इंटरनेट साक्षरता की कमी के कारण कोविड-19 के संबंध में सोशल मीडिया पर सबसे अधक गलत जानकारी लोगों तक पहुंची। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।
अध्ययन का शीर्षक ‘ प्रिवलेंस एंड सोर्स एनलाइसिस ऑफ कोविड-19 मिसइंर्फोमेशन इन 138 कंट्रीज” था, जो ‘ सेज इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ लाइब्रोरी एसोसिएशंस एंड इंस्टीट्यूशंस” पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
अध्ययन में 138 देशों में प्रकाशित 9,657 गलत जानकारियों को शामिल किया गया। विभिन्न देशों में गलत सूचना के प्रसार आैर रुाोतों को समझने के लिए 94 संगठनों ने इनके तथ्यों की जांच की।
अध्ययन में कहा गया, ”सभी देशों में से, भारत में सोशल मीडिया पर सबसे अधिक 18.07 प्रतिशत गलत जानकारी दी गई, जिसका कारण शायद देश की उच्च इंटरनेट पहुंच दर, सोशल मीडिया के इस्तेमाल में वृद्धि आैर उपयोगकर्ताओं में इंटरनेट साक्षरता की कमी है।
परिणामों के आधार पर, अध्ययन में कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि कोविड-19 संबंधी गलत सूचना के प्रसार का वैश्विक महामारी की स्थिति के साथ संबंध हो सकता है।
अध्ययन में कहा गया, ”सोशल मीडिया सबसे अधिक 84.94 प्रतिशत गलत जानकारी फैलाता है आैर इंटरनेट कोविड-19 संबंधी गलत जानकारी देने के लिए 90.5 प्रतिशत जिम्मेदार है। इनके अलावा, सोशल मीडिया मंचों में केवल फेसबुक के जरिए ही 66.87 प्रतिशत गलत जानकारी दी गई ।””
इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी थी कि कोविड-19 के संबंध में गलत जानकारी फैल रही है आैर यह लोगों को खतरे में डाल रही है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों से आग्रह किया था कि वे जो कुछ भी सुनते हैं, उसकी विश्वसनीय रुाोतों से दोबारा जांच करें।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलखनऊ में यहां स्टेच्यू बॉय बना आकर्षण का केंद्र
Next articleदेश में नहीं मिले हैं सार्स Cov-2 के नया यह रूप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here