Advertisement
Home Medical News सिविल में दवा काउंटर बना गंभीर मरीजों की समस्या

सिविल में दवा काउंटर बना गंभीर मरीजों की समस्या

0
825

लखनऊ । डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल का मुख्य आैषधि दवा काउंटर गंभीर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को ओपीडी के समय यह हालत थी कि इमरजेंसी जाने का रास्ता मरीजों की लाइन से बंद हो गया। गंभीर मरीजों को देखकर भी दवा पाने के चक्कर में कोई मरीज अपनी जगह से हटना नहीं चाहते थे। ऐसी में बिगड़ी व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा।

इमरजेंसी के मरीजों के लिए कठिनाई का सबब बना है –

करीब चार माह पहले अस्पताल प्रशासन ने मुख्य आैषधि भण्डार के स्थान में परिवर्तन किया। इस काउंटर पर सिर्फ निदेशक व चिकित्सा अधीक्षक की लिखी दवा पर्चियों के मरीजों को दवा लेने की व्यवस्था है लेकिन इस नियम को ताख पर रखकर बड़ी संख्या में मरीज दवाएं लेते हैं। ऐसी स्थिति में ओपीडी के मरीजों को सहूलियत मिली लेकिन इमरजेंसी के मरीजों के लिए कठिनाई का सबब बना है। अस्पताल के निदेशक डा. हिम्मत सिंह दानू ने बताया कि दवा काउंटर को लेकर किसी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की है।

Previous articleक्रिटकल केयर में लंग की जांच महत्वपूर्ण : डा. सिंह
Next articleफार्मासिस्ट का कार्यालय खुला 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here