Advertisement
Home India केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीजीआई पहुंच देखा कल्याण सिंह का...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीजीआई पहुंच देखा कल्याण सिंह का स्वास्थ्य

0
844

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को संजय गांधी पी जी आई देखने पहुंचे। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही उनके परिजनों से बात की। इसके अलावा उन्होंने विशेषज्ञों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ मौजूद थे। बताते चलें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंंह की हालत गंभीर बनी है।
रविवार की दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीजीआई प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पीजीआई पहुंचे। यहां पर उन्होंने क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान वहां पर मौजूद पीजीआई निदेशक प्रो. आर के धीमन ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए डाक्टरों को आवश्यक निर्देश दिया।
बताते चले कि पीजीआई के क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती चल रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति गंभीर बनी है, किन्तु नियंत्रण में है। वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलाजी, एन्डोक्राइनोलाजी, काडिँयोलाजी के वरिष्ठों चिकित्सकों की देख रेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन द्वारा भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर पर बरीकी से नजर रखी जा रही है। बताते चलें 4 जुलाई को डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से गंभीर हालत में कार्डियक रोग की समस्या के लिए पी जी आई से क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आई सी यू में भर्ती हुए थे। बताया जाता है कि तीसरे दिन में हालत सुधार होने लगा था कि अचानक 17 जुलाई से ऐसी समस्या आई कि वह खुद से सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

Previous articleCOVID-19 पॉजिटिव मां भी करा सकती है शिशु को स्तनपान
Next articleबार – बार लंग इंफेक्शंन कहीं यह बीमारी तो नही…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here