Advertisement
Home Medical News ट्रामा सेंटर: सीसीएम वेंटिलेटर की नर्स कोरोना पाजिटिव

ट्रामा सेंटर: सीसीएम वेंटिलेटर की नर्स कोरोना पाजिटिव

0
1204

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में क्रिटकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) में नर्स की जांच में कोरोना पाजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है। आरोप है कि संविदा पर तैनात नर्स बीमार होने के बावजूद ड¬ूटी कर रही थी। जब ज्यादा बीमार होने पर अवकाश पर चली जाने के बाद बुला कर जांच करायी गयी, तो कोरोना की पुष्टि हो पायी। वह नर्स नख्खास क्षेत्र की निवासी है। इसके बाद आनन-फानन में ट्रामा सेंटर की सीसीएम यूनिट के लगभग 25 से ज्यादा डाक्टर, रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ के अलावा अन्य क्लीनिकल स्टाफ को कोरेंटाइन करने के साथ ही सभी ने नमूने जांच के लिए लेकर भेज दिये गये है। इसके यूनिट में वेंटिलेंटर पर भर्ती च् मरीजों का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। केजीएमयू प्रशासन ने सावधानी बरते हुए पांचवें तल पर आने पर रोक लगाने के साथ ही सेनटाइजेशन कराना शुरू कर दिया है।

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के पांचवें तल पर क्रिटकल केयर मेडिसिन विभाग वेंटिलेटर यूनिट का संचालन डा. अविनाश अग्रवाल के नेतृत्व कि या जाता है। यहां पर गंभीर मरीजों के कारण वेंटिलेटर यूनिट ज्यादातर फुल ही रहती है। यूनिट की संविदा की नर्सिंग स्टाफ 21 अप्रैल से अवकाश पर चल रही थी। आरोप है कि 21 अप्रैल से पहले भी वह बीमार थी अौर उसे अवकाश नही मिल पा रहा था। ज्यादा बीमार होने पर 21 से ड्यूटी पर नहीं आ रही थी। उसको ड्यूटी के लिए फोन किया गया अौर बुलाया गया। बताते है कि ट्रामा सेंटर वह कल पहुंची तो उसमें कोरोना के लक्षण लगने पर उसकी जांच के लिए नमूना भेज दिया गया। आज जब नर्स की रिपोर्ट पाजिटिव आयी तो यूनिट में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पांचवें तल को ब्लाक कर दिया गया। केजीएमयू की टीम ने कल शाम से आज तक ड¬ूटी पर तैनात सभी वरिष्ठ डाक्टर, रेजीडेंट डाक्टर, जूनियर डाक्टर , नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य क्लीनिकल कार्य से जुड़े लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही वेंटिलेटर पर भर्ती आठ मरीज व गंभीर छह मरीजों का नमूना भी लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पांचवे तल पर स्थित यूनिट में आने जाने पर रोक लगा दी गयी है। सिर्फ इलाज कर रहे डाक्टरों की टीम को ही जाने दिया जा रहा है। पांचवे तल को ब्लाक करने के साथ ही वहां पर सेनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकुल कोरोना संक्रमितों में 53 प्रतिशत सिर्फ 4 जिलों में
Next articleबिग बी के घर में घुसा चमगादड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here