न्यूज। दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहा कोविड-19 का नया वेरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वैज्ञानिक ने चिंता जताते हुए कहा है कि नया वेरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलने वाला है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह नया वैरीएट काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इजरायल में तो नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी। वैज्ञानिक विश्लेषण कर रहे हैं और इस बात का पता लगा है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है।
वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं और यह बेहद संक्रामक है। Omicron एक ग्रीक शब्द है। कोविड-19 महामारी आने के बाद से ही अब तक इसके कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं. वैज्ञानिक भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट के मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं।. इसी क्रम में दक्षिण अफीका में जीनोमिक्स की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी ने हाल में एक नए वेरिएंट का पता लगाया और इसे बी.1.1.529 नाम दिया गया। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नये वैरिएंट का नाम ओमिक्रोन रखा है।
नया वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ये मान रही है कि नया वेरियंट ज्यादा ट्रांसमिसबल है और ये इम्यूनिटी को तेजी से बेकार कर देने में माहिर है। . यह अब तक के किसी भी वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है।
फिलहाल नया वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में तेजी से लोगों में फैल रहा है डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की इस पर खास नजर है और तरह-तरह के अध्ययन किए जा रहे हैं. बूस्टर डोज की जरुरत भी अनिवार्य रुप से बताई जा रही है. डॉक्टर ये मानते हैं कि बूस्टर डोज से वैक्सीन की प्रभावशीलता काफी बढ़ जाती है. दुनिया के कई देश फिलहाल यात्रा प्रतिबंधों को लेकर सतर्क हो गए हैं, ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके.












