आैर मृत महिला अर्थी पर जीवित हो उठी

0
1630

डेस्क । प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के फरधान क्षेत्र में डाक्टरों ने जिस महिला को मृत घोषित कर दिया था। वह अन्तिम संस्कार के समय अर्थी पर जीवित हो उठी। इससे वहां पर हड़कम्प मच गया।

Advertisement

बताया जाता है कि अनुसार फरधान थाने की लीला कुआं पुलिस चौकी स्थित अंदापुर निवासी रामनरेश की पत्नी छाया की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। परिजन उसे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां डाक्टरों ने महिला की जंाच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रात भर उसे बर्फ पर रख कर सुबह होने का इंतजार करते रहे। सुबह नाते रिश्तेदारों के साथ जब अंतिम संस्कार के लिये गये। श्मशान पर अर्थी भी तैयार कर ली गयी थी। उसके बाद अर्थी पर लिटाते ही महिला जीवित हो उठी।

उसके शरीर से खून निकलते एवं सांस चलते देख परिजन तत्काल उसे सीतापुर के अस्पताल ले गये। जहां पर वह महिला दो घंटे जीवित रही। इसके बाद उसने दम तोड दिया। बाद में मृतका को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Previous articleफिर पुलिस की मदद मांगी लोहिया संस्थान ने
Next articleमंत्री स्वाति सिंह की तबियत बिगड़ी, डॉक्टर पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here