Advertisement
Home Health Care अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम : शोध

अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम : शोध

0
1208

न्यूज। ड्राई फ्रूट पर लगातार शोध हो रहे है। एक बार फिर अखरोट पर शोध किया गया है। अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के अनुसार अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है आैर एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने अखरोट खाने वाले लोगों में अवसाद का स्तर 26 प्रतिशत कम, जबकि इस तरह की अन्य चीजें खाने वालों में अवसाद का स्तर आठ प्रतिशत कम पाया है। यह अध्ययन न्यूट्रेंट जर्नल में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में पाया गया है कि अखरोट खाना शरीर में ऊर्जा में वृद्धि आैर बेहतर एकाग्रता से संबद्ध है।

विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधार्थी लेनोर अरब ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि अध्ययन में शामिल किए गए छह में से हर एक वयस्क जीवन में एक समय पर अवसाद ग्रस्त होगा । इससे बचने के लिए किफायती उपायों की जरूरत है जैसे कि खान – पान में बदलाव करना। अरब ने बताया कि अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है आैर अब इसे अवसाद के लक्षण से संबद्ध कर देखा जा रहा है। इस अध्ययन में 26,000 से अधिक अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपीजीआई के विकास में कम पड़ेगा बजट
Next articleकेजीएमयू : एक हफ्ता सिखायी जाएगी सर्जरी की नयी अपडेट तकनीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here