Advertisement
Home Uncategorized डाइट में शामिल करें यह 1 चीज, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

डाइट में शामिल करें यह 1 चीज, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

0
921

सर्दियों के मौसम में ज्यादा मिलने और खाने वाला सिंघाड़ा अपने अंदर कई गुणों को समाएं हुए है। लोग इसे कच्चा या उबाल कर दोनों तरीकों से खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, कर्बोहाईड्रेट, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड आदि तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। यह पीलिया, अस्थमा जैसी बीमारियों को ठीक करने के साथ शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो चलिए आज हम आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। पाचन शक्ति बढ़ती हैं। पेट में होने वाले दर्द और दस्त जैसे रोगों से छुटकारा दिलाता हैं। सिंघाने खाने से पीरियड्स में होने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं।

गर्भपात के खतरे को करता है कम

गर्भवती महिला को सिंघाड़े जरूर खाने चाहिए। इसके सेवन से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे खाने से गर्भपात होने के चांसिस कम होते है।

दांत और हड्डियां होती हैं मजबूत

कैल्शियम की मात्रा अधिक होने से इसे खाने से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती हैं।

पीलिया और अस्थमा में फायदेमंद

सिंघाड़ा पीलिया और अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसे खाने या जूस बनाकर पीने से जॉन्डिस को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही यह सांस से जुड़ी परेशानी को होने से रोकता है।

शरीर को रखता है स्ट्रांग

इसका सेवन करने से शरीर अंदर से स्ट्रांग होता हैं।खरीर में होने वाली थकान और कमजोरी दूर होती हैं। इसके साथ बॉडी में होने वाले दर्द या सूजन की समस्या में इसका पेस्ट बनाकर लगाने से राहत मिलती हैं। यह रूखी और फटी एड़ियों को भी ठीक करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

इसका नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। यह अनिद्रा की समस्या को दूर कर अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।डायबिटीज में फायदेमंद
अगर कोई ब्लड शुगर की समसमया से परेशान है तो उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह डायबिटीज को कंट्रोल में मदद करता है।

स्किन संबंधी समस्या से दिलाता है राहत

यह त्वचा में होने वाली खुजली, दाग-धब्बों, झुर्रियों, झाइयों, कील-मुहांसों आदि समस्या से छुटकारा दिलाता है।

बालों को करता है मजबूत

शरीर में पित्त दोष के असंतुलन के कारण बालों के झड़ने, कमजोर होने की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सिंघाड़े में पाएं जाने वाले भारी मात्रा में पौष्टिक तत्वों के कारण यह बालों संबंधी इन समस्याओं से राहत दिलाता है।

ऊर्जा का स्त्रोत

इसके खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। बॉडी में चुस्ती और फुर्ती आती है।

वजन घटाने में करता है मदद

इसका सेवन करने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी दूर होकर वजन कंट्रोल में रहता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleवजन घटाने में सिर्फ संतरा ही नहीं, छिलका भी करेगा मदद, ऐसे करें यूज
Next article…. और डा. जीपी सिंह बन गये केजीएमयू प्रतिकुलपति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here