शिवाजी मार्ग के ‘राजा गणपति’ का दुर्वाभिषेक और भव्य आरती

0
42

ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान का 17वां श्री श्री गणेश महोत्सव

​लखनऊ। ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 17 वें ‘श्री श्री गणेश महोत्सव’ में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। महोत्सव के तहत ‘शिवा जी मार्ग के राजा’ गणपति महाराज की विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार आरती की गई।

​1008 नामों के साथ हुआ दुर्वाभिषेक
शनिवार सुबह पंडित शिवम शुक्ला के वेदोक्त मंत्रोच्चार के बीच गणपति महाराज का 1008 नामों के साथ भव्य दुर्वाभिषेक संपन्न हुआ। इसके पूर्व सुबह की विशेष श्रृंगार आरती में राहुल जैन, चंद्रिका प्रसाद, अमरीश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, आनंद प्रजापति और गणेश शंकर पवार सहित कई श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

​हर उम्र के श्रद्धालुओं में उत्साह
आयोजक गणेश शंकर पवार ने जानकारी दी कि ‘शिवा जी मार्ग के राजा’ गणपति महाराज का स्वरूप छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ यहाँ प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक व विविध कार्यक्रम भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

​संध्या महाआरती और सुंदरकांड में उमड़ रही भीड़
महोत्सव प्रबंधक सुमन के अनुसार, देर शाम आयोजित होने वाली ‘सिद्धिविनायक महाआरती’ और सुंदरकांड पाठ में स्थानीय लोगों के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पुण्य लाभ के लिए पहुँच रहे हैं।

Previous articlePGI : वन-स्टॉप क्लीनिक से फ्रोजन शोल्डर के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here