श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

0
58

-बलरामपुर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में विधि-विधान से हुई पूजा

-डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी ने सुख-समृद्धि और अस्पताल की प्रगति की कामना की। इस दौरान माहौल भक्तिमय रहा।

कार्यक्रम में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद के साथ डॉ. हनी चंद्रा, डॉ. नेहा चौरसिया, सुनील कुमार, मनोज अवस्थी, सत्य प्रकाश, आशीष मौर्य, शम्भु राज, नेहा वर्मा, पूजा मिश्रा, राबिया फातिमा और मनीष कुमार समेत विभाग के डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे। अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी पूजा में शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के बाद सभी ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। प्रसाद ग्रहण किया। डॉक्टर और कर्मचारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और तकनीक का प्रतीक माना जाता है। उनके प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अस्पताल में बेहतर सेवाओं और मरीजों के हित में काम करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।

Previous articlekgmu : डॉक्टरों ने दी 45 वर्षीय महिला को नई जिंदगी, आयुष्मान योजना बनी जीवनदायिनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here