शिवाजी मार्ग के राजा गणपति का हुआ 21 किलो दूध से दुग्धाभिषेक

0
83

खीर का प्रसाद बांटने उमड़े श्रद्धालु

​लखनऊ। ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्री श्री गणेश महोत्सव में शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का बुधवार को अलौकिक श्रृंगार किया गया। बप्पा के दर्शन और पूजन के लिए पूरे दिन पांडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

​वीएचपी जिलाध्यक्ष ने उतारी आरती
गणपति महाराज के भव्य श्रृंगार के उपरांत आरती का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा और उनकी धर्मपत्नी ने पूरे विधि-विधान से गणपति महाराज की महाआरती उतारी।

​मंत्रोच्चार के बीच 21 किलो दूध से हुआ अभिषेक
आरती के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति महाराज का 21 किलो दूध से भव्य दुग्धाभिषेक किया गया। शाम के समय इसी दूध से तैयार विशेष खीर का भोग बप्पा को लगाया गया, जिसे बाद में महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

​भक्तों का लगा जमावड़ा
इस धार्मिक आयोजन और महाप्रसाद वितरण में गणेश शंकर पवार, श्वेता, सुमन, अमन विश्वकर्मा, ओम प्रजापति और उज्जवल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Previous articleस्मार्ट शिक्षा से बदलेगी UP के सरकारी स्कूलों की तस्वीर
Next articleविश्वकर्मा पूजा आज: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी यंत्रों और औजारों की पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here