रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
गोरखपुर। रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन खबर है। रेलवे बोर्ड ने मेडिकल विभाग की विभिन्न पैरामेडिकल श्रेणियों में 600 स्वीकृत पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) जारी की जाएगी।
रेलवे बोर्ड के इस फैसले से गोरखपुर स्थित ललित नारायण मिश्र केंद्रीय रेलवे अस्पताल (LNM) समेत देशभर के रेलवे अस्पतालों में लंबे समय से चली आ रही पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर किया जा सकेगा।
22 जुलाई के आदेश के बाद प्रक्रिया शुरू
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल के जरिए सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिटों से रिक्तियों का ब्योरा लिया गया था। समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी ने कुल 9 श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी है।
जानिए किस पद पर होंगी कितनी भर्तियाँ?
भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पद नर्सिंग सुपरिटेंडेंट और फार्मासिस्ट के शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट372
फार्मासिस्ट (इंट्री ग्रेड)120
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर43
लैब असिस्टेंट (ग्रेड सेकेंड)31
रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन25
ईसीजी टेक्नीशियन (ECG Tech)04
ऑप्टोमेट्रिस्ट02
ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट02
डायलिसिस टेक्नीशियन01
कुल पद600
नोट: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना (Official Notification), आवेदन की तारीखें और योग्यता संबंधी जानकारी अपडेट करेगा।












