PGI : अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह पर में रक्तदान शिविर का आयोजन

0
56

लखनऊ।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह के उपलक्ष्य में पी जी आई में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू सिंह (चीफ नर्सिंग ऑफिसर) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में नर्सिंग स्टाफ के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

शिविर में नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कटियार(प्रथम डोनर), संजय मित्तल (द्वितीय डोनर )एवं महेश गुप्ता सहित कई लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन में ब्लड बैंक टीम एवं नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर कमलेश वर्मा , इन्दु यादव, शालिनी, अनीता वाल्टर, संगीता सक्सेना, रीता आर्या , निर्मला समेत अन्य कई वार्डो की इंचार्ज मौजूद रही नर्सिंग यूनियन की अध्यक्ष लता सचान ने सभी नर्सिंग अधिकारियो को इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य करने पर बधाई दी और संस्थान प्रशासन से रक्त दाताओं को उस दिन का नियमानुसार अवकाश देने का निवेदन किया।

Previous articleइस लाइफ स्टाइल से बिगड़ रही हार्ट की सेहत
Next articleप्रदूषण से बिगड़ती सांस की सेहत, बुजुर्गो, बच्चों में ज्यादा बढ़ रही दिक्कत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here