Advertisement
Home Medical News स्वच्छता और जिम्मेदार दवा उपयोग से ही AMR पर लगेगी रोक —...

स्वच्छता और जिम्मेदार दवा उपयोग से ही AMR पर लगेगी रोक — सुनील यादव

0
44

नेशनल फार्मेसी वीक 2026

​लखनऊ। एंटीबायोटिक दवाओं का बेजा इस्तेमाल और संक्रमण के प्रति लापरवाही वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो मामूली चोट, सामान्य संक्रमण और छोटी सर्जरी का इलाज भी मुश्किल हो सकता है। यह बात स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन और फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने नेशनल फार्मेसी वीक 2026 के तहत TRC महाविद्यालय में आयोजित उद्घाटन सत्र में कही।

​15 से 21 नवंबर तक मनाए जा रहे 65वें नेशनल फार्मेसी वीक की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारतीय फार्मास्युटिकल एसोसिएशन की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Future” है, जबकि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का अभियान “स्वस्थ भारत: Combating Antimicrobial Resistance (AMR)” पर केंद्रित है।

​क्या है AMR और क्यों बढ़ रहा खतरा?
​सुनील यादव ने समझाया कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) तब होता है, जब बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या परजीवी में बदलाव आने से उन पर असर करने वाली दवाएं बेअसर होने लगती हैं। इससे इलाज लंबा और महंगा हो जाता है तथा गंभीर स्थितियों में जान का जोखिम भी बढ़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंटीबायोटिक केवल बैक्टीरियल संक्रमण में काम आती हैं; सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी या वायरल बुखार में इनका कोई फायदा नहीं है।

​विद्यार्थियों और स्वच्छता की अहम भूमिका
​फार्मेसी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुनील यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाले नहीं, बल्कि मरीजों को सुरक्षित और सही दवा उपयोग की राह दिखाने वाले मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कॉलेजों से पोस्टर, क्विज, नुक्कड़ नाटक, रैली और सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। साथ ही कहा कि हाथ धोने, साफ पानी-भोजन, टीकाकरण, पशुओं में दवाओं के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और दवा कचरे के सही निस्तारण से AMR को रोका जा सकता है।
​आमजन के लिए प्रमुख अपील
​बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक न लें और वायरल संक्रमण में स्व-चिकित्सा से बचें।
​तय खुराक और कोर्स पूरा करें; बची हुई दवा न रखें और न दूसरों से साझा करें।
​स्वच्छता, समय पर टीकाकरण, पशु चिकित्सक की सलाह और सुरक्षित कचरा निस्तारण अपनाएं।

​फार्मासिस्ट फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार ने मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को जोड़ते हुए ‘One Health’ दृष्टिकोण पर बल दिया, जबकि साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर हरलोकेश ने फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे वेबिनार व शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। अंत में सुनील यादव ने कहा कि दवाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना हर नागरिक का साझा दायित्व है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleKGMU के क्वीनमेरी अस्पताल में इलाज और भी हाई-टेक: रोबोटिक सर्जरी से लेकर पेनलेस डिलीवरी तक मिलेंगी नई सुविधाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here