
*द्विवार्षिक अधिवेशन में उठी रिक्त पदों को भरने की मांग*
लखनऊ। वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, उपाध्याय मनोज कुमार शाही, महामंत्री विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री मयंकरपाल, ऑडिटर अवधेश कुमार यादव एवं प्रचार मंत्री अजीत प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। डॉ. आलोक कुमार वर्मा निर्वाचन अधिकारी एवं उनकी टीम की देख रेख में यह चुनाव निदेशालय के सभागार में संपन्न हुआ ।
दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश के समस्त जनपदों के वेटनरी फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
अधिवेशन के प्रथम दिन अतुल कुमार मिश्रा, महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और सुनील यादव फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री अशोक कुमार तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन संगठन के प्रवक्ता श्री करतार सिंह ने किया।
अधिवेशन में वरिष्ठ फार्मासिस्टों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया जिसमें हरिशंकर चतुर्वेदी, हरिओम सिंह यादव, राम जी लाल श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री, आदेश कुमार सिंह, प्रांतीय संरक्षक, प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री एवं हरिचरण आदि सम्मिलित थे ।
सुनील कुमार यादव ने कहा कि फार्मेसिस्ट फेडरेशन, वेटनरी फार्मासिस्ट के साथ हमेशा खड़ा रहेगा तथा मांगों को लेकर संघर्ष करेंगा। जनपद बागपत के अध्यक्ष श्री सहदेव सिंह, बलिया के अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा कहा गया कि सशक्त कार्यकारिणी का गठन कर संघर्ष किया जाए, पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा संगठन की नीतियों को सही से लागू कराए जाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया गया।
संगठन के महामंत्री अशोक कुमार ने विभाग में फार्मासिस्टों की कमी को देखते हुए तत्काल भर्ती की मांग की एवं चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट को भी अन्य विभाग के फार्मासिस्टों की भांति राजपत्रित घोषित किए जाने की मांग रखी ।
निर्वाचित पदाधिकारियों को इपसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्र, परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी नायक, यूथ के संरक्षक उपेंद्र,अध्यक्ष आदेश, महासचिव देवेंद्र, सचिव अजीत, उपाध्यक्ष प्रवीण , अवधेश सहित सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है ।
वहीं आज सिविल चिकित्सालय में अशोक कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया जिसमें प्रभारी अधिकारी आनंद सिंह, फेडरेशन के जिला सचिव जी सी दुबे, पूर्व सी एम ओ डॉ आशुतोष दुबे, अजय कश्यप, आनंद मिश्रा, सुधीर, श्रवण चौधरी, अंजुम आदि उपस्थित रहे।
चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।












