Good news: नर्सिंग संवर्ग के 266 को मिला पुरानी पेंशन योजना का अधिकार

0
540

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि नर्सेज के लगातार कोशिश के बाद अब तक 266 लोगों को NPS से OPS में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही अन्य लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी‌ इसलिए जिनका नाम लिस्ट में छूट गया है ,और जो पुरानी पेंशन के वास्तविक हकदार हैं। उनको भी लिस्ट में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सभी साथियों की एकता और संघर्ष रंग लाया है। 266 लोगों को पुरानी पेंशन दिये जाने वाली सूचीबद्ध में शामिल किया जा चुका है।

इसलिए शेष लोगों को भी इस सूचीबद्ध जल्द लाये जाने की अपेक्षा है। नयी पेंशन योजना की सूची से पुरानी पेंशन सूची में लाने के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत है, कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को पुरानी पेंशन का अधिकार मिल सके।

उन्होंने कहा कि 266 लोगों की सूची के लिए संवर्ग महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि​ इस संघर्ष में विशेष रूप से विजय कुमार बन्धु सहित अटेवा/NMOPS की पूरी टीम का भी हम हार्दिक धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी को पुरानी पेंशन का अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता।

Previous articleKGMU:तीन नये सस्ती दवा काउंटर शुरू, मरीजों को मिलेगी महंगी दवा से राहत
Next articleBHU : नर्सिंग अधीक्षक पद पर डाक्टर की तैनाती, नर्सेज संघ का सख्त विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here