Advertisement
Home अभी-अभी महानिदेशक चि. स्वा. से रा. नर्सेज संघ ने वार्ता की, मांगे ना...

महानिदेशक चि. स्वा. से रा. नर्सेज संघ ने वार्ता की, मांगे ना पूरी होने पर 7 जनवरी से दी आंदोलन की चेतावनी

0
932

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, डॉ. आर.पी. एस. सुमन से मुलाकात की । मुलाकात के दौरान महामंत्री अशोक कुमार ने ए.सी.पी. एवं अन्य मांगों के संबंध में कोषाध्यक्ष गीतांशु वर्मा, संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य स्मिता मौर्य के साथ अपनी बात रखी।

मांगो के संबंध में वार्ता करते हुए महानिदेशक ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा मांगों पर आज से कल तक कार्यवाही हो जाएगी। जल्द से जल्द उचित मांगों को निस्तारण करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

महामंत्री अशोक कुमार नेबताया वार्ता करते हुए हम सभी ने महानिदेशक को प्रार्थना-पत्र देकर यह अनुरोध भी किया गया कि यदि सात जनवरी 2026 तक ए.सी.पी. एवं अन्य मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया, तो बाध्य होकर राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

महामंत्री अशोक कुमार ने बताया नर्सेज

संघ की मांगों को लंबे अरसे से शासन प्रशासन नजरअंदाज करता आया है लेकिन लंबे समय तक मांगों के निस्तारण के संबंध में इंतजार नहीं किया जा सकता है। इसलिए मांगों के ना पूरा होने पर 7 जनवरी से आंदोलन करना लगभग तय है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअमिताभ बच्चन, बादशाह और श्रेया घोषाल ने दी मास्टरशेफ इंडिया के नए सीजन की दस्तक
Next articleलव जिहाद में सहयोगियों को बचाने जुटे Kgmu के खिलाफ विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here