Advertisement
Home लखनऊ कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की: उप मुख्यमंत्री

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की: उप मुख्यमंत्री

0
455

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया। यातना की पराकाष्ठा हो गई थी। नागरिक अधिकारों का हनन किया गया। किसी को बोलने की आजादी नहीं थी। किसी को आने जाने की आजादी नहीं थी।

और

उप मुख्यमंत्री हिन्दुस्थान समाचार बहुषाषी न्यूज एजेंसी की ओर से इमरजेंसी के 50 साल पर लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों ने युगवार्ता और नवोत्थान के विशेषांक का लोकार्पण किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। आजादी के रण बांकुरों ने जो सपना देखा था आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उस सपने को सच करने का काम हो रहा है। मोदी ने गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिन लोकतंत्र सेनानियों ने संविधान व लोकतंत्र का सम्मान किया उनका सम्मान आज देश कर रहा है और करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा न की होती तो आज हम जैसे लोग यहां मंत्री न होते।

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने केवल और केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश इमरजेंसी थोप दी जाती है। जिस देश की आजादी प्राप्त करने के लिए अनेकों नौजवानों ने फांसी के फंदे को चूम लिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य मंचस्थ अतिथियों ने 11 लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र,प्रतीक चिन्ह के रूप में शंख व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारत दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, मनीराम पाल, भानु प्रताप, गंगा प्रसाद, रमाशंकर त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश अग्निहोत्री, अजीत सिंह, विश्राम सागर और सुरेश रजवानी को सम्मानित किया गया।

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने आभार जताते हुए कहा कि हम सब ने आपातकाल के उत्पीड़न का दर्द बड़े बुजुर्गों से सुना है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन रोक दिए गये थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अमित कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर हिन्दुस्थान समाचार के निदेशक अरविन्द मार्डीकर, क्षेत्र मुख्य मार्ग सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र ​सक्सेना, स्वामी मुरारी दास, प्रान्त के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, अवनीश त्यागी, मनीष शुक्ला, आनंद दुबे, सह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख डॉ. हरनाम सिंह एवं विभाग प्रचारक अनिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

———–

Previous articleKgmu : वेतन कटौती के विरोध में आउटसोर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन
Next articleGood news : इस शुभ संयोग में होगा करवा चौथ व्रत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here