Advertisement
Home अभी-अभी जून में गंभीर हीटवेव की चेतावनी

जून में गंभीर हीटवेव की चेतावनी

0
477

*अगले सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी,*
*तापमान 44 डिग्री तक जाने के आसार*

लखनऊ । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं, मध्य भारत में मानसून की गतिविधियां फिलहाल थमी हुई हैं और इसके एक हफ्ते तक दोबारा सक्रिय होने की संभावना नहीं है।

*दिल्ली में बढ़ रही गर्मी, 44 डिग्री तक जा सकता है तापमान *

शनिवार से दिल्ली में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सफदरजंग वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

*रविवार को तापमान 42°C तक*

मंगलवार तक तापमान 44°C तक पहुंच सकता है 16 मई को दर्ज हुआ अब तक का अधिकतम तापमान 42.3°C, लेकिन इस हफ्ते यह आंकड़ा टूट सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जून की आखिरी गंभीर हीटवेव में से एक हो सकती है, क्योंकि इसके बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मानसून की प्रगति 29 मई से रुक गई थी और अब इसके 12 से 18 जून के बीच आगे बढ़ने की संभावना है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleक्रिकेटर रिंकू सिंह व सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई
Next articleलखनऊ : 24 घंटे में तीन नये मरीजों में कोरोना की पुष्टि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here