Advertisement
Home अभी-अभी जिन्होने मां बहनो का सिंदूर छीना,उन्हे खानदान गंवाना पड़ा है: योगी

जिन्होने मां बहनो का सिंदूर छीना,उन्हे खानदान गंवाना पड़ा है: योगी

0
337

्

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुये कहा कि पहलगाम में कायराना हमले में जिन्होने हमारी मां बेटियों का सिंदूर छीना, उन्हे उसकी कीमत अपने खानदान को गंवा कर चुकानी पड़ी है।
केंद्र सरकार के निर्देश पर आयोजित मॉक ड्रिल के आयोजन के अवसर पर उन्होने कहा कि जिन लोगो ने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छीना था, उन लोगों को कल रात अपना खानदान खोना पड़ा है। प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी ने पहले आश्वस्त किया था कल उसको पूरा भी किया है।

।।
मॉकड्रिल के इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और यूपी पुलिस समेत विभिन्न संगठनों के सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लखनऊ प्रभारी मंाी सुरेश खन्ना व जलशक्ति मंाी स्वतंत देव सिंह राज्यसभा सांसद बृजलाल, डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद उपस्थित थे।

योगी ने कहा ” कल बहादुरी के साथ पहलगाम की घटना का जवाब दिया गया। यूपी कायकी जनता जनार्दन की ओर से तीनों सेनाओं को बधाई देता हूँ। प्रधानमंाी मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ। पहलगाम में जान गवाने वालो को मैं श्रद्धाजंलि देता हूँ। जिन लोगो ने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छीना था,उनलोगों को कल रात अपना खानदान खोना पड़ा है। भारत के पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया मान रही है।

उन्होने कहा ” देश के हर नागरिक को सेना अर्धसेना व अन्य एजेंसियों का सम्मान करना होगा। हमारा दायित्व बनता है कि दुश्मन को कोई ऐसा अवसर न मिले जिससे ान धन की कोई हानि हो सके। आम नागरिकों को मॉक ड्रिल के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ना पड़ेगा। यही पूरे देश के नागरिकों का दायित्व बनता है। हम देश की आन बान शान के खिलाफ कुछ नही सहेंगे। हमारे गांव शहर मोहल्ले में सुरक्षा का कोई मामला आता है। वहां हमारी प्राथमिकता में पहले देश आना चाहिए। हम जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर सके।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleजेठ मास का बड़ा मंगल 13 मई को, बन रहा ग्रहों का विशेष फलदाई संयोग
Next articleरोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here