Advertisement
Home अभी-अभी समाजसेवी निमिषा सहित 17 को शक्ति सम्मान

समाजसेवी निमिषा सहित 17 को शक्ति सम्मान

0
545

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विभिन्न क्षेत्रों के 17 विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। संस्कृति विभाग के सहयोग से आस्था फाउण्डेशन द्वारा रविवार को कैरसबाग स्थित गांधी भवन के करन सभागार में शक्ति सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने दर्शको का मन मोहा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 17 विभूतियो को शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। आस्था फाउण्डेशन के वैरियशन डांस ग्रुप की रत्ना ओझा, सीमा सोनी, मोनिका सरीन ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत भाजपा के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सामाजिक कार्यो में अपना अतुलीय योगदान देने के लिए पार्षद रेखा सिंह, एसकेडी स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शैली श्रीवास्तव, कत्थक गुरु डा. मनीषा मिश्रा, रंगमंच कलाकार गंुजन जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पूनम मिश्रा, समाजसेविका नीशू त्यागी, अधिवक्ता मेहजबी परवीन, भरत नाट¬म नृत्य अर्चना पाण्डेय, भोजपुरी गायिका रत्ना दुबे, समाजसेवी इम्स हैदर नकवी, फिल्म कलाकार अजय द्विवेदी, भोजपुरी गायक संतोष राय, वरिष्ठ रंगकर्मी प्रभात बोस, पत्रकारिता क्षेत्र से अनिल त्रिपाठी, लेखक गायत्री जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी निमीषा सोनकर, जिलाकोषाध्यक्ष भाजपा सुनीता पाण्डेय को शक्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक सलोन रायबरेली अशोक कुमार, अतिविशिष्ट वरिष्ठ रंगकर्मी डा. अनिल रस्तोगी, संदीप शाही, अनुपम विसारिया, अरविंद मिश्रा, फाउण्डेशन की अनीता वर्मा राधेकृष्णा एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन कुमार वैष्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleट्रांसपोर्ट नगर हादसा : मृतक संख्या बढकर आठ हुई, 28 घायल
Next articleदीपिका पादुकोण, रणवीर के घर आयी नन्ही परी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here