Advertisement
Home Medical News कैंसर जागरूकता के लिए डाक्टरों ने लगाई दौड़, दी जानकारी

कैंसर जागरूकता के लिए डाक्टरों ने लगाई दौड़, दी जानकारी

0
700

लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेडियोथेरेपी तथा सर्जिकल ऑंकोलॉजी द्वारा एक walkathon का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण रमापति शास्त्री ने किया। यह रैली प्रशासनिक भवन से लेकर शताब्दी अस्पताल फेज टू पर खत्म हुई।

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य कैंसर जैसे मुंह और गले के कैंसर गर्भाशय की ग्रीवा का कैंसर, स्तन कैंसर तथा प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर आर ए एस कुशवाहा, प्रोफेसर विजय कुमार, प्रोफेसर राजीव गुप्ता, प्रोफेसर संदीप तिवारी, प्रोफेसर अंजू अग्रवाल, प्रोफेसर अमिता पांडे ने भाग लिया। प्रतिभागी नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्रों को, जिन्होंने पेंटिंग कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया था, कैश प्राइज द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में रेडियोथेरेपी तथा सर्जिकल ऑंकोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों के साथ क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप वर्मा तथा ऑर्थोडॉन्टिक्स की प्रोफेसर दीप्ति शास्त्री ने भाग लिया।

कार्यक्रम के संचालन प्रोफेसर श्रद्धा श्रीवास्तव तथा रचना वर्मा द्वारा किया गया। कर्ण प्रिय नारों तथा उद्घोषों की गूंज से रेडियो गूंज ने कार्यक्रम का समां बांध दिया।

Previous articleअजंता हॉस्पिटल में लगा टेस्ट ट्यूब बेबियों का जमावड़ा
Next articleयह डाइट आपके लाडले को डायबिटीक न बना दें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here