Advertisement
Home अभी-अभी निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
676

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी की निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार संयुक्ता भाटिया की हालत स्थिर बनी हुई है। देर शाम भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी सुषमा खरकवाल ने अवध हॉस्पिटल पहुंच करके संयुक्ता भाटिया का हाल-चाल लिया और उनके जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

 

 

बताया जाता है कि बीती रात उलझन घबराहट और कार्डियक की दिक्कत होने पर परिजनों ने आज सुबह अवध हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। संयुक्ता भाटिया के बीमार होने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका हालचाल लेने के लिए उनसे संपर्क करने लगे बताया जाता है कि संयुक्ता भाटिया की हालत स्थिर बनी हुई है ।डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है देर शाम महापौर भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल खुद उनका हालचाल लेने के लिए अवध हॉस्पिटल पहुंच गई। काफी देर तक वह बैठकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेती रहें और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

 

 

 

 

 

बताते चलें महापौर पद के दौड़ में एक बार फिर संयुक्ता भाटिया जोर आजमाइश कर रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनको तवज्जो ना देते हुए इस बार नया चेहरा और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सुषमा खर्कवाल को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleKgmu डाक्टरों से यह शपथपत्र लेना मुश्किल
Next articleबिना पूछे निकाल दी बच्चेदानी, Cmo से शिकायत पर जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here