Advertisement
Home अभी-अभी सिविल अस्पताल में बर्थडे पार्टी और हुड़दंग, डिप्टी सीएम ने दिये कार्रवाई...

सिविल अस्पताल में बर्थडे पार्टी और हुड़दंग, डिप्टी सीएम ने दिये कार्रवाई के आदेश

0
1281

 

 

 

 

 

लखनऊ। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में शनिवार की रात अस्पताल परिसर में इंटर्नों ने देर रात पार्टी और मारपीट की घटना को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिया है।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें फार्मेसी के इंटर्न ने केक काटने के बाद बेल्ट से मारपीट करते दिख रहे हैं। इस बीच मरीजों की सुनने वाला कोई नहीं था। सोशल मीडिया पर चल रहा है इस वीडियो की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए। इस पूरे मामले की जांच कराकर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

मरीजों की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने पर प्रदेश सरकार पूरा फोकस कर रही है।

 

 

 

 

 

 

रविवार शाम को सिविल अस्पताल में परिसर में पार्टी में बेल्ट बाजी का वीडियो सामने आया, इसमें बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी रात में पार्टी करते दिख रहे हैं। अस्पताल में मौजूद गार्ड से लेकर इमरजेंसी परिसर में कर्मचारी भी हो-हल्ले और बर्थडे पार्टी में शामिल दिखे। इस बीच बर्थडे केक कटने के बाद बेल्ट एक दूसरे की तफरीह में पिटाई करते हुए दिखाई दिए। पता चला है कि अस्पताल में रात 12 बजे से पार्टी चल रही थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार यहां देर रात कर्मचारियों ने हुल्लड़ बाजी की। इस दौरान सिविल अस्पताल में भर्ती तमाम गंभीर मरीज वार्ड में परेशान होते रहे। वायरल विडियो में दिखाई दे रहे लोग अस्पताल के ही कर्मचारी बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में गार्ड, इमरजेंसी और ओपीडी के कर्मचारी आदि शामिल हैं। वीडियो इन्हीं के एक साथी ने बनाया है। वीडियो में कुछ युवक गालियां देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि बर्थडे पार्टी के दौरान देर रात तक डांस पार्टी का दौर भी चला था। जिसकी अधिकरियों को भनक तक नहीं लगी।
इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही मामला पता चला है। वायरल वीडियो देखकर यह लग रहा है कि यह ग्राउंड फ्लोर की घटना है, इसमें फार्मेसी के 6 इंटर्न दिखाई दे रहे हैं। यह गंभीर मामला है।

 

 

 

 

 

अस्पताल परिसर में ऐसी किसी भी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सका। सोमवार को अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जाएंगे, इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा, जिसने भी यह किया है, उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा। देर शाम सोशल मीडिया पर चल रहा है वीडियो को देखने के बाद डिप्टी सीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए अस्पताल के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं और सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअजंता अस्पताल: सिल्वर जुबली IVF बेबी-मीट में उमड़ा बच्चों का उत्साह
Next articleअस्पताल से लेकर प्रशिक्षण केंद्र में दिखी गंदगी, खफा हुए उप मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here