Kgmu & IIt कानपुर के इस प्रोग्राम में मिल सकती है फेलोशिप

0
689

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ।  आईआईटी कानपुर ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी (KGMU) के ज्वाइंट बायोडिजाइन प्रोग्राम SIB SHInE ने हेल्थ टेक फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे गये हैं।   SIB SHInE प्रोग्राम का पूरा नाम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल बायोडिजाइन-सिनर्जिसिंग हेल्थकेयर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप है. मेडटेक फेलोशिप में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स सिबसाइन की आधिकारिक वेबसाइट sibshine.com पर देखा जा सकता है।  इस फेलोशिप के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बीस जुलाई है।

 

 

 

 

 

 

 

बताते चले कि   मेडटेक फेलोशिप के लिए मेडिसिन (MBBS, BDS), इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंशन, प्रोडक्ट या इंडस्ट्रियल डिजाइन और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस फेलोशिप का स्पांसर भारत सरकार का बायोटेक्नोलॉजी विभाग है।  जो कैंडिडेट मेडटेक फेलोशिप के लिए सेलेक्ट होंगे । उन्हें हर महीने 60000 रुपये महीने फेलोशिप मिलेगी। इस फेलोशिप के तहत कैंडिडेट्स को देश में यूनिवर्सल हेल्थकेयर प्रोवाइड कराने पर काम करना होगा। इस फेलोशिप की अवधि बारह महीने है।

 

 

यहां ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sibshine.com पर विजिट करें– अब होम पेज पर s ‘Apply Now’ पर क्लिक करें– अब अपने डिटेल भरें– अब आवेदन शुल्क चुकाएं और फॉर्म सबमिट करें– अब सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

से होगी चयन प्रक्रिया
– सबसे पहले आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग होगी– फिर फेस टू फेस ऑनलाइन इंटरव्यू होगा– फिर सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होगी

Previous articleलोहिया संस्थान: मंगलवार से इलाज नहीं मिलेगा निशुल्क
Next article14 को परिषद के आंदोलन में भाग लेंगे फार्मेसिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here