काउंसलिंग, ओरिएंटेशन प्रोग्रामसे रैगिंग रोकने में मिलेगी मदद

0
780

केजीएमयू
लखनऊ। प्रदेश के डेंटल काउंसिल के सदस्य व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ कमलेश्वर सिंह ने बृह्स्पतिवार को कैरियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, लखनऊ में “रैगिंग के खतरे को रोकने के उपाय” विषय पर अतिथि व्याख्यान दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बालसुंधरी श्रीधर ने डॉ. सिंह का पुष्पगुच्छ व शॉल देकर स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अतिथि व्याख्यान से बीडीएस बैच 2022 के फ्रेशर छात्रों की रैगिंग को रोकने में मदद मिलेगी।
डॉ. कमलेश्वर ने कार्यक्रम में कहा कि रैगिंग किसी भी प्रकार का उच्छृंखल आचरण है। चाहे वह कृत्य या बोले गए शब्द हों, जिसका प्रभाव किसी भी नए छात्र के साथ छेड़खानी करना, उसके साथ अशिष्टता से व्यवहार करना है। उन्होंने कहा कि रैगिंग को रोकने की प्राथमिक जिम्मेदारी छात्रों की काउंसलिंग, ओरिएंटेशन प्रोग्राम और एंटी रैगिंग कमेटियों द्वारा संस्थान पर निर्भर करती है।

 

 

 

 

 

हालांकि, छात्रों पर रैगिंग के हालिया प्रभाव को देखते हुए, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा रैगिंग के खतरे को रोकने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए थे, जैसे कि एंटी रैगिंग कार्यक्रम, पोस्टर और छात्रों की काउंसलिंग की योजना बनाना है। हालांकि ऐसा कम होता है।

 

 

 

.फिर भी शिकायत आने पर कार्यवाई की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मरियम खान, डॉ विनोद उपाध्याय ने किया। उप प्राचार्य डॉ स्वाति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous articleनौ से लोहिया संस्थान के हास्पिटल ब्लाक में नहीं मिलेगा निशुल्क इलाज
Next article11 से17अगस्त तक मनेगा स्वतंत्रता सप्ताह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here