Kgmu : चांसलर, हीवेट और यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल पर एमबीबीएस छात्र अहमद उजैर का कब्जा

0
955

 

 

 

 

 

दीक्षांत व स्थापना दिवस समारोह में मेधावियों को दिये जाएंगे 154 मेडल्स

 

 

 

 

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हो सकते है। दीक्षांत समारोह 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में 42 मेधावियों को गोल्ड, ब्रााउंस और सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा। इसमें 24 छात्राएं और 18 छात्रों ने मेडल पर कब्जा जमाया। जब कि केजीएमयू का स्थापना दिवस समारोह 18 दिसंबर को होगा। स्थापना दिवस समारोह में 57 छात्र-छात्राओं को 90 मेडल दिये जाएंगे। इसमें 38 मेधावी छात्राओं को मेडल मिलेंगे, जबकि 19 छात्रों ने मेडल प्राप्त करने में सफलता मिली है। दीक्षांत व स्थापना दिवस समारोह में मेडल क ब्जा करने में इस बार भी छात्राओं का दबदबा कायम है। दोनों समारोह में 154 मेडल मेधावियों को प्रदान किये जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने पत्रकार वार्ता में दी।
ब्रााउन हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति ने बताया कि दोनों समारोह अटल बिहारी वाजपेई सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पद पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री के आने के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर सकते है, जल्द ही इसकी जानकारी केजीएमयू को दी जाएगी। हालांकि उनके आगमन की तैयारी केजीएमयू प्रशासन ने करना शुरू कर दिया है। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि केजीएमयू में इस बार सबसे प्रतिष्ठित चांसलर, हीवेट और यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल पर एमबीबीएस छात्र अहमद उजैर ने हासिल किया है। तीनों प्रतिष्ठित मेडल लंबे अर्से बाद एक मेधावी ने प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस के उजैर को दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा 13 गोल्ड मेडल प्रदान किंये जाएंगे। इसके अलावा एक बुक प्राइज व सिल्वर मेडल भी मिलेगा। कुलपति ने बताया कि इसके अलावा एमबीबीएस छात्र शिवम सिंह चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। एमबीबीएस छात्रा आंकाक्षा सिंह को एक गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा होंगे।
मेडिकल डीन डॉ. उमा सिंह ने बताया कि इस वर्ष दो नये मेडल शुरू किये गये हैं। पीडियाट्रिक विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. जीके मलिक के नाम पर गोल्ड मेडल शुरू किया गया है। नियोनेटल में लिखित पेपर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मेडल प्रदान किया जा रहा है। जबकि फार्माकोलॉजी विभाग में डॉ. बीएन धवन की याद में गोल्ड मेडल शुरू किया जा रहा है।

Previous articleनौ से कार्यबहिष्कार को फार्मेसिस्ट फेडरेशन का समर्थन- सुनील यादव
Next articleLucknow में मास्क पहनना अनिवार्य, धारा 144 लागू…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here