Kgmu: साल्वर गिरोह में शामिल छात्र पर सख्त कार्रवाई

0
672

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले सॉल्वर गिरोह के सदस्य छात्र ओसामा शाहीद पर केजीएमयू प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। केजीएमयू प्रशासन ने जांच के बाद छात्र को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के तहत एमबीबीएस की वार्षिक परीक्षा से भी डिबार कर दिया गया है। केजीएमयू प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।
बताते चले कि वाराणसी पुलिस ने सॉल्वर गैंग का खुलासा किया था। इस खुलासे में केजीएमयू एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र ओसामा शाहीद का नाम भी आया था। आरोप लगा था कि ओसामा साल्वर गैंग का सक्रिय सदस्य है। केजीएमयू कुलपति ने बताया कि वाराणसी से पत्र आने के बाद जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गयी थी। प्रति कुलपति डॉ. विनीत शर्मा की नेतृत्व में कमेटी गठित की गयी थी। इस टीम में डीन मेडिकल डॉ. उमा सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य थे। कमेटी ने जांच के बाद आरोपी छात्र को निलंबित करने की संस्तुति की थी। कुलपति ने बताया कि एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र ओसामा को निलंबित कर दिया गया है। उसे एमबीबीएस की वार्षिक परीक्षा से डिबार कर दिया गया है। हॉस्टल से भी निष्काषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित छात्र को परिसर में आने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। अभी जांच चल रही है।

Previous article13 राज्यों में कोरोना का अलर्ट: देश में 9 दिन के अंदर मौत की दर 121% बढ़ी
Next articleसावधान : Covid-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रोन तेजी से फ़ैला संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here