Kgmu : कर्मचारियों की नहीं हुई सुनवाई, हड़ताल आज

0
860

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ग़ैर शैक्षणिक कर्मियों को पीजीआई के समान वेतनमान व सवंर्ग पुनर्गठन न करने तथा अन्य मांगे पूरी न होने के विरोध में कल (मंगलवार) से अनिश्चितक़ालीन हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि आंदोलन की जिम्मेदारी केजीएमयू प्रशासन की होगी। हड़ताल में ओपीडी,वार्ड, प्रशासनिक कार्यालय व अन्य स्थानों पर तैनात कर्मचारी काम काज ठप करके हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा केजीएमयू इलाज कराने आने वाले वीआईपी लोगों का विरोध किया जाएगा।

 

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने बताया कि गैर शैक्षणिक कर्मियों को पीजीआई के समान वेतनमान व संवर्ग पुनर्गठन न करने तथा अन्य मांगों को लेकर कैबिनेट के अनुमोदन के पश्चात 22 अगस्त 2016 को शासनादेश निर्गत किया गया। इसके अनुपालन में पूरे पांच वर्ष पश्चात भी अभी तक मात्र दो समवर्गो का ही कैडर स्ट्रक्चरिंग किया गया है, जिसमें भी सिर्फ़ एक ही संवर्ग के शासनादेश को लागू कर लाभ दिया गया है।
अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने बताया कि 16 नवंबर यानी मंगलवार को अनिश्चितकाल तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाए बंद की जाएगी। इसके साथ ही जब तक शासनादेश जारी होना शुरू नहीं हो जाते, तब तक सरकार के मंत्री ,शासन एवं प्रशासन के किसी भी उच्च अधिकारी के किसी भी आश्वासन पर आंदोलन नहीं स्थगित किया जाएगा। सबसे पहले कर्मचारी ओपीडी के काम ठप कराने के बाद विभागों में वार्ड, प्रशासनिक कार्यालय के अलावा अन्य स्थानों पर काम ठप कराने के बाद प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Previous articleTelemedicine से इन जटिल बीमारियों का सम्भव
Next articleउच्च स्तरीय संसाधन वाले अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद पोस्टमॉर्टम संस्तुति की उम्मीद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here