गोमतीनगर अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर का एनकाउंटर

0
1119

लखनऊ। गोमती नगर में अजीत सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी, शूटर गिरधारी पुलिस पर हमला कर हिरासत से भागते वक्त मारा गया। बताते चले शूटर दिल्ली में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुआ था।

पुलिस टीम अभियुक्त गिरधारी को हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामदगी हेतु अभियुक्त को लेकर सहारा हॉस्पिटल के पीछे खरगापुर क्रॉसिंग के पास आए, जैसे ही गाड़ी रुकी और लोग सीट से उतरे कि उप निरीक्षक अख्तर उस्मानी अपने साइड से अभियुक्त को उतार रहे थे । तभी अभियुक्त मजबूत जिस्म का होने के कारण उप निरीक्षक अख्तर उस्मानी के नाक पर सर से वार किया। जिससे अख्तर उस्मानी गिर गए और उनकी पिस्टल लेकर भागने लगा। जिसका पीछा वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह द्वारा पीछा किया गया, तो उनके ऊपर फायर करता हुआ झाड़ियों में भाग गया। जिसकी सूचना ब्रैवो कंट्रोल रूम व 112 पर दी गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पूर्वी आ गए, जिसको हम पुलिस बल व प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त चारों तरफ से झाड़ियों में घेरकर आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी देने लगे ,लेकिन उसके द्वारा छीनी हुई सरकारी पिस्टल से बार-बार फायर कर रहा था कि जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। जिसके बाद वह चिल्लाता हुआ गिर गया, पास जाकर देखा गया तो उसकी सांसे चल रही थी, तत्काल सरकारी गाड़ी द्वारा राम मनोहर लोहिया इमरजेंसी में भेजा गया । जहां उसकी इलाज उसकी मौत हो गई।

Previous articleटीकाकरण से दो दिन पहले रजिस्‍टर्ड लाभार्थी को मिलेगी सूचना
Next articleवैक्सीनेशन की दूसरी डोज का 92. 41 प्रतिशत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here