न्यूज़। सदी के महानायक और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन के अलावा उनके पूरे परिवार और उनके स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में कहा है कि बीते 10 दिनों में उनके संपर्क में जो भी आया है उसका कोरोना जांच कराई जाए।












