केजीएमयू के ब्लड बैंक में ब्लड हो गया कम…

0
893

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट कम हो गयी है। इस संकट के कारण मरीजों को कई प्रकार के ब्लड ग्रुप नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा निगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी बन गयी है। ऐसे में केजीएमयू ब्लड बैंक अपने यहां भर्ती मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर ब्लड मुहैया करा रहा है। बताते चले कि ब्लड बैंक में 2500 से ज्यादा ब्लड यूनिट खून रहता था। जो कि वर्तमान में कम होकर 1700 ब्लड यूनिट शेष रह गया है। यहां खास कर ए पॉजटिव व एबी निगेटि ग्रुप का खून मरीजों को मांग के मुताबिक नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा मरीजों की मुश्किलें इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सर्जरी या अन्य कारण कई ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. तूलिका चन्द्रा ने बताती है कि यूं तो गर्मी में खून का संकट बढ़ जाता है। रक्तदान शिविर कम हो जाते है आैर समीर विकेशन में बाहर भी लोग चले जाते है। इसके अलावा केजीएमयू में काफी संख्या नियमानुसार कुछ बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ब्लड दिया जाता है। इस प्रकार की बीमारियों के मरीज भी बढ़ है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसफलता से बनी आस, बन गयी लिवर प्रत्यारोपण की वेंटिग
Next articleपीजीआई से यूपी के वित्तमंत्री डिस्चार्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here