न्यूज। शटल बसों के बाद अब कुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को भी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल गया है। इससे पहले शटल बसों को एक कतार में चलाने और हस्त चित्रकारी को भी गिनीज रिकॉर्ड में जगह मिली थी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को कुंभ मेला क्षेत्र में हजारों सफाईकर्मियों के साथ खुद झाड़ू लगायी। इस दौरान मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेयी, अपर निदेशक स्वास्थ्य एके पालीवाल और पुलिस उप महानिरीक्षक केपी सिंह समेत कई अधिकारी भी उनके साथ इस अभियान में जुटे।
गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की ओर से इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड माना गया। इससे पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक सात सात हजार लोगों ने सफाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि 10 हजार से ज्यादा सफाईकर्मियों ने कुंभनगर की लाल सड़क, सेक्टर एक, लाल सड़क नंबर दो, सेक्टर दो, संकटमोचन मार्ग, कैलाशपुरी और संगम लोअर मार्ग पर तीन मिनट तक एक साथ सफाई की।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











