लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को नमन करने एवं उनकों श्रद्धांजलि देने के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कैडिल मार्च निकाला गया। इस मार्च में चिकित्सक शिक्षक, कर्मचारियों, मेडिकोज पहले दो मिनट मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी आैर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय स्थित गांधी प्रतिभा तक कैडिल मार्च निकाला। शिक्षक संघ व कर्मचारियों संघ ने घोषणा की कि शहीद के परिजनों को एक दिन का मूलवेतन को सहायतार्थ राशि भेंट करेंगे।
कैडिल मार्च के लिए केजीएमयू के चिकित्सक शिक्षक, कर्मचारी व मेडिकोज प्रशासनिक भवन पर एकत्र हुए। कैडिंल मार्च से पहले सभी ने शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की भावभीनी श्रद्धाजंलि दिया। यहां से सभी कु लपति प्रो. एमएलबी भट्ट के साथ ट्रामा सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. संदीप तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार, केजीएमयू प्रवक्ता डा. संतोष कुमार, डा. जीपी सिंह , डा. एसएन कुरील के साथ कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह, शैलेन्द्र रावत, राधेलाल जुलूस बनाकर कैडिल लेकर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय स्थित गांधी प्रतिभा पर पहुंचे।

यहां पर सभी ने मोमबत्ती लगाकर शहीदों को नमन किया। इसी प्रकार गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डाक्टरों व कर्मचारियों ने शहीद जवानों के लिए दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धाजलि सभा की।
बलरामपुर-लोहिया अस्पताल के डॉक्टर, स्टॉफ भी देगा एक दिन का वेतन
बलरामपुर- लोहिया व सिविल अस्पताल में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के लिए शोक सभा कर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में भी बलरामपुर-लोहिया अस्पताल के डॉक्टर-स्टॉफ ने अपना-अपना एक दिन का वेतन शहीद हुए जवानों के परिजनों को देने का निर्णय लिया है।

बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया शहीद हुए जवानों के लिए सभी डॉक्टर-स्टॉफ ने अपना एक दिन का वेतन शहीद के परिजनों को देने का फैसला लिया है। लोहिया के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि शोक सभा में सभी डाक्टर, पैरामेडिकल कर्मियों एवं कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि वे लोग पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे।
यह धनराशि उन परिवारों के लिए एक छोटा सा योगदान होगा। इसके बाद सभी ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। दोनों अस्पतालों के डॉक्टर-स्टॉफ की एक दिन का वेतन करीब 40 लाख मिलेगा। जो शहीद हुए परिजनों को सहयोग तौर पर डॉक्टर देंगे।अ
ब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












