लखनऊ। आयुष डाक्टरों व की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष करने की शीघ्र घोषणा की जा सकती है। कोशिश यह की जा रही है कि आचार संहिता लगने के पहले यह आदेश दे दिया जाए। यह बात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास डॉ. धर्म सिंह सैनी ने उच्चीकरण होने के बाद 90 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों का लोकार्पण कर रहे थे। राज्य आयुष सोसायटी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डाक्टरों के अलावा अन्य स्टाफ को भी भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सचिव, आयुष विभाग, मिशन निदेशक जयन्त नार्लिंकर राज्य आयुष सोसाइटी आरएन बाजपेई मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि आयुष दवाओं की कमी को दूर करने के लिए प्रति चिकित्सालय 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। आयुष मेडिकल कॉलेजों की प्रति ओपीडी में औषधियों हेतु से रु 2 लाख की मांग आयुष मंत्री भारत सरकार से की इस मांग को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही आयुष डाक्टर एवं स्टाफ की कमी को दूर की जाएगी।
आयुष विभाग सचिव जयन्त नार्लिंकर ने कहा कि पहले चरण में 232 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों के उच्चीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें से 90 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष बचे चिकित्सालयों के उच्चीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस कार्यक्रम के संचालक आयुष मिशन के कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द ने बताया कि प्रदेश में होम्योपैथिक के 1575 चिकित्सालय, यूनानी के 254 और आयुर्वेद के 2104 चिकित्सालय हैं। इन चिकित्सालयों में से जो ज्यादा बदहाल अवस्था थे उन्हें पहले चरण में ठीक किया गया है।
इस मौके पर आयुष मिशन के वित्त प्रबंधक जेपी सिंह, आयुर्वेद निदेशक, डॉ. एसएन सिंह, यूनानी निदेशक, मो. सिकन्दर हयात सिद्दकी, होम्योपैथी निदेशक, डॉ वीके विमल, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. अवधेश द्विवेदी, डॉ. बृजेश गुप्ता, डॉ. अब्दुल वहीद अंसारी, डॉ. सुनील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












